-
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने अलगाव का दर्द बचपन से सहा था। शादी के बाद अपनी पत्नी डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से भी वह लंबे समय तक अलग रहे थे। इतना ही नहीं उनकी प्रेमिकाएं भी उनके साथ लंबे समय तक नहीं रही थीं। राजेश खन्ना का टीना मुनीम (Tina Munim), मुमताज (Mumtaz), अंजू महेंद्रू (Anju Mahendru) जैसी कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा था, लेकिन अपने अंतिम दिनों में वह एकाकीपन के शिकार हो गए थे। बचपन में अपनी सगी मां से भी वह दूर हो गए थे। क्या थी इसकी वजह आइए जानें।
-
1965 यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स और फिल्मफेयर की ओर से आयोजित टैलेंट हंट में राजेश खन्ना ने दस हजार लड़कों को मात देकर बॉलीवुड में एंट्री की थी।<a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/rajesh-khanna-life-story-when-raajkumar-insult-dimple-kapadia-husband-in-whole-film-industry/1691583/">‘हमारा फेंका खाकर तो कुत्ता भी बुलडॉग बन जाता हैं..’, जब राजकुमार ने राजेश खन्ना की कर दी थी इंसल्ट</a>
-
राजेश का जन्म लाल हीरानंद खन्ना और चंद्राणी खन्ना के घर 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में हुआ था। 60-70 के दशक तक बॉलीवुड पर राज करने वाले राजेश खन्ना अपनी मां से बचपन में ही अलग हो गए थे।
-
असल में राजेश खन्ना को उनकी मां ने उनके चाचा-चाची को गोद दे दिया था। राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था और अपने चाचा के कहने पर ही उन्होंने अपना नाम बाद में राजेश खन्ना रखा था।<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/when-akshay-kumar-father-in-law-rajesh-khanna-gave-gifts-like-house-and-car-to-his-employees/1679649/">बुंलदियों पर था जब राजेश खन्ना का सितारा, अपने स्टाफ को दे दिया करते थे ऐसे बेशकीमती उपहार</a>
-
बचपन में राजेश की परवरिा बहुत बेहतर तरीके से हुई थी। स्कूली शिक्षा के साथ साथ वह थियेटर में भी करते थे। स्कूल में ही उन्होंने कई नाटक किए थे और कई नाटक प्रतियोगिता में पुरस्कार भी जीते थे। उनके चाचा ने उनका हर कदम पर साथ दिया था।
-
बता दें कि 1960 में थियेटर व फ़िल्मों में काम खोजने के लिए उस समय राजेश खन्ना अपनी स्पोर्टस कार में जाया करते थे।<a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/when-akshay-kumar-father-in-law-rajesh-khanna-became-a-victim-of-loneliness-from-his-falling-stardom/1677092/">गिरते स्टारडम पर बोले थे राजेश खन्ना- माउंट एवरेस्ट से गिरा, इसलिए चोट ज्यादा लगी</a>
-
जितेन्द्र और उनकी पत्नी राजेश खन्ना को "काका" कहकर बुलाते थे और बाद में पूरी इंडस्ट्री उन्हें काका कहने लगी थी।
-
1969 से 1975 के बीच राजेश ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। एक साथ 15 हिट फिल्में देने का रिकार्ड आज भी कोई एक्टर नहीं तोड़ सका है। (All Photos: Social Media)
